BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हवा भरते-भरते फटा JCB का टायर, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 5, 2022

हवा भरते-भरते फटा JCB का टायर, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत




 रेवांचल टाईम्स:छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र में JCB में हवा भरते समय टायर फट जाने से दो लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं. वहीं इस पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है. मृतक कर्मचारियों का नाम राजपाल और प्रांजन बताया गया है.
हवा में उड़ा JCB का टायर

गौरतलब है कि यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि टायर के पास मौजूद दोनों कर्मचारी हवा में उछल गए. साथ ही उनके शरीर के कुछ टुकड़े भी आसपास बिखर गए. वहीं JCB का टायर भी उछलकर दूर जाकर गिरा. सिलतरा चौकी प्रभारी राजेश जान पाल ने बताया कि सिलतरा क्षेत्र में घनकुन स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के गैरेज में राजपाल सिंह (32) पिता रामदीन सिंह और प्रांजन नामदेव (32) पिता राजभान नामदेव, निवास ग्राम खम्हरिया, थाना कोटर, जिला सतना (मध्य प्रदेश) काम करते हैं.
इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने बताया है कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों JCB के टायर में हवा भर रहे थे. इसी दौरान अचानक जोर के धमाके के साथ टायर फट गया. इस हादसे में एक की मौके पर वहीं दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है.

No comments:

Post a Comment