BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मौसम का बड़ा अलर्ट : अगले 24 घंटे में 10 जिलों में बारिश के आसार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 5, 2022

मौसम का बड़ा अलर्ट : अगले 24 घंटे में 10 जिलों में बारिश के आसार




 रेवांचल टाईम्स:मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार हैं। रीवा, सीधी समेत 10 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इधर, बाकी जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है। बुधवार को भोपाल, रतलाम, रायसेन, शाजापुर सहित कुछ शहरों की रात गर्म रही। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में फिलहाल गर्मी का असर कम है। हालांकि बारिश के बाद उमस भी बढ़ जाएगी।

वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में तीन-चार दिन से बने सिस्टम की वजह से कई जिलों में तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे भी सक्रिय रहेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर हो जाएगा और गर्मी का असर बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment