BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भ्रष्टाचार के आरोप में IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, पूजा सिंघल के पास मिले करोड़ों रुपये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 11, 2022

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, पूजा सिंघल के पास मिले करोड़ों रुपये



रेवांचल टाईम्स:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल को मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें गुरुवार को रांची में विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि सिंघल के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है।
पूजा सिंघल के पति हो सकते हैं गिरफ्तार !

ED ने पूजा सिंघल के कारोबारी पति अभिषेक झा का भी बयान दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, पूजा सिंघल के पति को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
झारखंड में हुआ था मनरेगा घोटाला

जानकारी के मुताबिक, झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। बता दें कि इस मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में छापा मारा था। इस दौरान 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए। 17 करोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास से बरामद किए गए। वहीं बाकी रुपये एक कंपनी से मिले थे।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, पूजा सिंघल और उनके पति को उनके बैंक खातों में वेतन के अतिरिक्त 1.43 करोड़ रुपये की नकद राशि मिली थी। ईडी के अनुसार, सिंघल को राज्य के कई जिलों की जिलाधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान ये रकम मिली।

No comments:

Post a Comment