BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद एवं बीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 11, 2022

सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद एवं बीज

मण्डला 11 मई 2022



जिले के समस्त सहकारी लेम्पस समितियों द्वारा खरीफ 2022 हेतु पर्याप्त मात्रा में समितियों में खाद एवं कृषकों की मांग अनुसार प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी समिति में जाकर खाद एवं बीज का उठाव कर सकते हैं। साथ ही धान से भिन्न कोदो-कुटकी, अरहर इत्यादि बीजों का कृषि विभाग द्वारा भण्डारण किया जायेगा, जिससे किसानों को उनकी मांग एवं रकबा अनुसार खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जायेगा। जिले की समितियों में आज तक 1,993 मी.टन. यूरिया, डीएपी, पोटास खाद उपलब्ध है। कृषकों को सहकारी समितियों द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर केसीसी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। कृषकों से केसीसी कार्ड के माध्यम से समितियों से खाद एवं बीज का आवश्यकता अनुसार शीघ्र उठाव करने की अपील की गई है।


No comments:

Post a Comment