BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खौफनाक वारदात:मां ने अपने छह बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंका, सभी की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 31, 2022

खौफनाक वारदात:मां ने अपने छह बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंका, सभी की मौत

 



रेवांचल टाइम्स :रायगढ़ जिले में एक महिला ने अपने ही 6 बच्चों को कुएं में फेंक कर उनकी जान ले ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। वह खुद भी कुएं में कुद गई थी, हालंकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

जिले के महाड तहसील के एक गांव में रहने वाली रूना नाम की महिला का अपने पति चिखुरी साहनी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में महिला ने अपने छह बच्चों को एक कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह भी कुएं में कूद गई। इस हादसे में सभी छह बच्चों की मौत हो गई। जबकि, महिला को गांव के लोग बचाने में कामयाब रहे।

रिपोर्ट के अनुसार, रूना का पति शराब पीने का आदि है। वह हर दिन शराब पीकर नशे में धुत्त रहता है और पत्नी रूना से मारपीट करता है। सोमवार को भी रूना का अपने पति से झगड़ा हो गया था। रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर रूना ने ये कदम उठा लिया। रूना की 5 बेटियां और एक बेटा था। रूना की सबसे बड़ी बेटी लगभग 10 और छोटी बेटी महज 1.5 साल की थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार जेंडे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।




No comments:

Post a Comment