रेवांचल टाईम्स - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जसोदा वेन हुई शामिल।
मध्य प्रदेश ब्यावरा राजगढ़ में भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमति जसोदा वेन, अध्यक्षता भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष उमेश नंदलाल जी नागपुर, विशेष अथिति,महासचिव सुनील साहू अमरावती, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू, राष्ट्रीय युवा कार्यवाहक अध्यक्ष एस पी साहू, युवा सचिव योगेश साहू, भारतीय तेलिक महासभा के राष्ट्रिय युवा अध्यक्ष सुभाष भाटे , गुजरात से अशोक भाई, मांगीलाल साहू, भूपेंद्र साहू, यश साहू,,जिलाध्यक्ष रामबाबू साहू की विशेष उपस्थिति रही। सम्मेलन में आसपास के साहू समाज के परिवार के आठ जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वर वधू को अथितियों ने आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्म पत्नी जसोदा वेन ने सामाजिक बंधुओं को धन्यवाद दिया और पूरी आयोजन समिति को बधाई दी। राष्ट्रिय अध्यक्ष उमेश नंदलाल जी ने सभी को एकता के सूत्र में बांधने पर जोर दिया। तेलिक महासभा के राष्टीय संयुक्त सचिव सुभाष भाटे जी ने ओबीसी वर्ग के हित में बात की। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील साहू ने बताया कि यह छोटा मोटा कार्यकर्म नहीं है ये बहुत बड़ा आयोजन है और इसे सफल बनाने में दिन रात मेहनत करनी पड़ती है। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू ने समाज की जनगणना पर जोर देते हुए संपूर्ण जिलों में एकता की अलख जगाने सभी उभरती प्रतिभाओं को निखारने की बात कही और विभिन्न संगठनों के भेदभाव से दूर होकर स्थानीय स्तर पर साहू समाज को मज़बूत करने की बात कही। युवा कार्यवाहक अध्यक्ष एस पी साहू, युवा सचिव योगेश साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद साहू व आभार प्रकट नरेंद्र साहू ने किया।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment