BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विश्व थैलेसीमिया दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 8, 2022

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर संपन्न...

रेवांचल टाईम्स - संस्कारधानी जबलपुर का नाम संपूर्ण भारतवर्ष में सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से जाना पहचाना नाम है चाहे फिर क्यों ना  वह कोरोना पीड़ितों की सेवा ही हो | इसी श्रंखला में आज विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर सुपर स्पेशलिटी त्रिवेणी  हॉस्पिटल,नेपियर टाउन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया |




 कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री, मध्यप्रदेश शासन डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने दीप प्रज्वलित कर किया | डॉक्टर जामदार ने इस शुभ अवसर पर अपने उद्घाटन उद्बोधन में संबोधित करते हुए कहा की हम कितने भी एडवांस हो जाए तरक्की कर ले परंतु बाजार में या शॉपिंग मॉल में या ऑनलाइन रक्त नहीं खरीदा जा सकता | यह मानव अस्तित्व की रक्षा करने वाला महाद्रव्य है जिसे सिर्फ दान शुरू की प्राप्त किया जा सकता है | उन्होंने अपने उद्बोधन में संस्कारधानी के युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया |

 रक्तदान शिविर के संयोजक श्री नितिन भाटिया राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ युवा विंग एवं युवा भाजपा नेता ने बताया कि हम अनेकों अवसरों पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं परंतु आज संस्कारधानी के थैलेसीमिया पेशेंट के लिए रक्तदान शिविर आयोजित कर हमें अत्यंत संतुष्टि प्राप्त हो रही है|


 रक्तदान शिविर के दौरान रेनशी सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विस की महिला सिक्योरिटी गार्ड दीपा गोहर ने भी रक्तदान किया | और कहा की आज मैं मदर्स डे के शुभ अवसर पर किसी जरूरतमंद बच्चे हेतु रक्तदान कर रही हूँ |


 इस शुभ अवसर पर त्रिवेणी  हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ जन्मजाय जामदार ,सीईओ अक्षय ओझा,मनोज गुप्ता अध्यक्ष जिला वुशू संघ, ऋषिकेश मुंजे, एडवोकेट निलेश श्रीवास्तव, किरण मल्होत्रा, पंकज आजने, सतीश वर्मा  एवं प्रभारी सिविल सर्जन - डॉ अमिता जैन , रक्तदान शिविर प्रभारी - डॉ अमित पांडेय,डॉ. नितेश पांडेय , डॉ.अमितोष भल्ला,रवि महोबिया   आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेनशी सिक्योरिटी सर्विसेज एवं जिला वुशू के खिलाडिओ का विशेष सहयोग रहा |

No comments:

Post a Comment