रेवांचल टाईम्स - बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई मंडला के तत्वाधान में आज दिनांक 7/5/ 2022 दिन शनिवार को सिवनी जिले के बादलपार चौकी के ग्राम सागर और सिमरिया ग्राम के दो आदिवासी परिवार के लोगों को गौकशी के आरोप में बजरंग दल श्रीराम सेना के पदाधिकारियों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय मंडला के प्रांगण में नारे लगाते हुए दोषियों की फांसी की मांग एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है l एवं देश प्रदेश में अन्याय अत्याचार के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया l
ज्ञापन में मुख्य मांगे -
बजरंग दल एवं श्रीराम सेना पर बैन लगाया जाए l दोषी दोषी अपराधियों को फांसी दी जाएl दोनों मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ रूपया मुआवजा दिया जाए l आने वाले समय में ऐसी घटना ना हो उसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ठोस कदम उठाए संविधान l विरोधी संगठनों एवं संविधान का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्यवाही कर उन पर बैन लगाया जाए एवं उक्त घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मृतकों के परिजनों को न्याय प्रदान किया जाए l
बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर मंडला के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय भोपाल को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो बहुजन समाज पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश, जिले में सड़कों पर निकल कर उग्र आंदोलन किया जाएगा l ज्ञापन जिला कलेक्टर मंडला द्वारा अधिकृत अधिकारी को सौंपा गया l
यह रहे उपस्थित -
उत्तम जाटव जिला प्रभारी मंडला बसपा ,इंदर सिंह उईके जिला प्रभारी ,उदय सिंह चौधरी जिला अध्यक्ष ,शिवचरण उईके जिला उपाध्यक्ष ,राकेश चौधरी जिला महासचिव , प्रमोद बैरागी जिला संगठन मंत्री l
सुंदर कुम्हारे विधानसभा प्रभारी बिछिया ,जगन्नाथ नंदा विधानसभा प्रभारी ,सोहन जाटव विधानसभा अध्यक्ष ,
वरिष्ठ नेता सुरेंद्र चौधरी , मुलाय सिंह देसिया, राजाराम देसिया अतुल चौधरी ,निकेश चौधरी अभिनव मसराम l
.jpeg)

No comments:
Post a Comment