BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छिंदवाड़ा मातृ दिवस पर कार्यशाला और सम्मान समारोह का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 8, 2022

छिंदवाड़ा मातृ दिवस पर कार्यशाला और सम्मान समारोह का आयोजन...

 


रेवांचल टाईम्स - रविवार को मातृ दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय वृद्ध आश्रम गोधुली छिंदवाड़ा में किया गया। संस्कार सेना भोपाल संस्थापाक हरभजन जाँघड़े,सुरेन्द्र मेहरा,रानी सेन, अलका दुर्गे ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिनका प्रमुख़ उद्देश्य युवा पीढ़ी को माता पिता के सम्मान हेतु प्रेरित करना 


कार्यक्रम के शुभारंभ पर महिला दिवस के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं और पत्रकारों को भी आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में समाजसेवी ब्राउन, ललिता सरवरिया,अलखनंदा दुर्गे ने महिलाओं के विकास एवं प्रगति से संबंधित जानकारी दी। महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने संबंधी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। आज हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं जिसमें सबसे बड़ी लिंगानुपात है। इसे बराबर करने में प्रत्येक महिला एवं पुरूष की बराबर भागीदारी है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है। उन्होंने छिंदवाड़ा के लिंगानुपात की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं  समाजसेवी एवं पत्रकार को सम्मानित किया गया।  उपस्थित थीं। कार्यक्रम का गजानंद सोनी सदस्य अलका तथा आभार गोकुल यदुवंशी ने माना

No comments:

Post a Comment