BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 8, 2022

मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला




रेवांचल टाईम्स:रविवार दोपहर जबलपुर रेलखंड पर पिपरिया के पास एक मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया। हादसे के बाद इटारसी में कई बार हूटर बजाकर अलर्ट किया गया। जानकारी के अनुसार पिपरिया के पास जबलपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी का एक पहिया ट्रैक से उतरा है।

रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे घटना हुई है। जानकारी के अनुसार जबलपुर रेल मंडल के बनखेड़ी पिपरिया के पास कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी का एक पहिया बेपटरी हुआ है। 59 वैगन की गाड़ी इटारसी से निकली थी। गाड़ी के एक डिब्बे की पिछली ट्राली के पहिए के बेपटरी होने से जबलपुर से आने वाला रेल यातायात बाधित हुआ है। ड्रिलमेंट के बाद जबलपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर जाने वाली गाड़ियों को रोका गया, हालांकि यातायात पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है।

हादसे के बाद लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को तुरंत इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पिपरिया-गाडरवारा आरपीएफ का स्टाफ घटनास्थल पर पहुंच गया। इटारसी से दुर्घटना राहत दल की टीम ने पहुंचकर पटरी से उतरे पहिए को वापस ट्रैक पर लेने का रेस्क्यू शुरू किया है। हादसे की जांच जबलपुर मंडल के अधिकारी करेंगे।

No comments:

Post a Comment