BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शख्स ने ऑर्डर किया पराठा, होटल वालों ने सांप की खाल में लपेटकर किया डिलीवर ! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 8, 2022

शख्स ने ऑर्डर किया पराठा, होटल वालों ने सांप की खाल में लपेटकर किया डिलीवर !




रेवांचल टाईम्स :आज के वक्त में अगर किसी को भूख लगती है तो लोग किचन में जाने के बजाए फूड ऐप से फटाफट खाना ऑर्डर कर लेते हैं। मगर कभी-कभी ऐसा भी होता है की आपने जो खाना ऑर्डर किया है वो नहीं मिलता और कुछ दूसरी चीज दे दी जाती है। लेकिन जो हम आपको यहां बताने जा रहे है ये मामला बिल्कुल ही अलग है। दरअसल, केरल के तिरुवनंतपुरम में नेदुमनगड नगरपालिका क्षेत्र के एक होटल से ऑर्डर किये गए खाने में सांप की खाल मिलने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।
खबर के मुताबिक, तिरंवनंतपुरम के नेदुमनगड स्थित एक परिवार ने शालीमार होटल से खाना मंगाया था। जब खाना उनके पास पहुंचा तो कि खाने के चारों तरफ अखबार से पैकिंग की गई थी। जब उसकी पैकिंग खोली गई तो उसमें सांप की खाल मिली। यह घटना बीते 5 मई की है। इस मामले को लेकर परिवार वालो ने शिकायत दर्ज की गई, शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई और उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
नेदुमनगड सर्कल की खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्शिता बशीर ने बताया, "पोरोटा को एक पारदर्शी पैकिंग पेपर पर रखा गया था और अखबार के चारों ओर लपेटा गया था। त्वचा किसी तरह नीचे के पोरोटा के संपर्क में आई।" बशीर ने आगे कहा कि उनकी प्रारंभिक जांच यह थी कि मृत त्वचा खाने के पार्सल को लपेटने वाले अखबार से चिपकी हुई थी।
मामले के बाहर आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगे की फूड पैकेट को देखा और आगे की कार्रवाई शुरू की। म्यूनिसपॉलिटी ने जब मामले की जांच शुरू की तो पाया कि सभी आवश्यक कागज होटल के पास हैं। होटल के पास ज़रूरी लाइसेंस है और सभी परमिट भी हैं। हालांकि होटल में मौजूद खाने में भी किसी तरह की गड़बड़ नहीं पाई गई। लेकिन कर्मचारी बहुत ही खराब स्थिति में काम कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment