BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मामूली विवाद में 10वीं के छात्र पर किया चाकू से 12 बार हमला, हालत गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 8, 2022

मामूली विवाद में 10वीं के छात्र पर किया चाकू से 12 बार हमला, हालत गंभीर



दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में एक स्कूल के बाहर छात्रों में हुआ झगड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया और दसवीं के छात्र को ताबड़तोड़ 12 बार चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायल छात्र अपने आप को बचाने के लिए स्कूल का गेट खड़खड़ाता रहा, लेकिन स्कूल वालों ने मदद करने की वजह गेट बंद कर दिया जिसके बाद वो गली में गया और कई लोगों से मदद की गुहार लगाई. आखिरकार कुछ लोग उसे संजय गांधी अस्पताल लेकर के आए जहां खून से लथपथ हालत में घायल साहिब आलम नाम के छात्र का इलाज किया जा रहा है.

दरअसल वारदात मंगोलपुरी कतरन मार्केट के पास के सरकारी स्कूल के बाहर की है जहां स्कूल के गेट के बाहर ही इस वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। 5 से 6 की संख्या में आए बदमाशों ने छात्र पर ताबड़तोड़ 12 बार चाकू से हमला किया और मौका ए वारदात से फरार हो गए. फिलहाल राज पार्क थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।




फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में लगी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है जिससे जल्द से जल्द हमलावरों का पता लगाया जा सके. वहीं दूसरी तरफ घायल साहेआलम का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

No comments:

Post a Comment