BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सात लोगों की मौत का जिम्मेदार है ये सनकी आशिक के पुलिस ने हाथ-पैर तोड़े....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 8, 2022

सात लोगों की मौत का जिम्मेदार है ये सनकी आशिक के पुलिस ने हाथ-पैर तोड़े.......



रेवांचल टाईम्स:अपनी सिरफिरी हरकत से सात लोगों की जान लेने वाले हत्यारे आशिक को पुलिस (Police) ने पीट-पीटकर हाथ-पैर तोड़ दिए। हालांकि पुलिस (Police) ने बताया कि लोहा मंडी में वह पुलिस (Police) को देखकर भागा और डिवाइडर (dividers) से टकरा गया। इस दौरान उसके हाथ- पैर में फ्रैक्चर आया, लेकिन कल हुई दिल दहलाने वाली घटना के बाद पुलिस का आक्रोशित होना लाजिमी था। एमवाय अस्पताल में भी आरोपी को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, क्योंकि पुलिस को आशंका है कि घटना में मारे गए लोगों के परिजन उस पर हमला कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जहां अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, वहीं उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा भी यही रवैया अख्तियार किया जा रहा है। हालांकि शुरुआत उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा ही की गई थी। इसी तर्ज पर अब इंदौर पुलिस द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार से संपर्क कर सात लोगों की जान लेने वाले झांसी में रहने वाले सिरफिरे आशिक के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment