BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर बस स्टैंड की व्यवस्था- आइसक्रीम ठेला चालको ने की खस्ता, सो रही नगर पालिका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 8, 2022

नैनपुर बस स्टैंड की व्यवस्था- आइसक्रीम ठेला चालको ने की खस्ता, सो रही नगर पालिका

मंडला जिले की नैनपुर तहसील के मुख्य बस स्टैंड की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है गौर की बात यह है कि बस स्टैंड के ठीक सामने ही नगर पालिका मौजूद सो रही है मामला नैनपुर नगर पालिका क्षेत्र का है शादी का समय चल रहा है जिसके चलते नैनपुर बस स्टैंड में काफी भीड़ देखने मिल रही है भीड़ में औरतें और छोटे बच्चे भी बसों में यात्रा कर रहे हैं ऐसे में नैनपुर बस स्टैंड के अंदर बसों से ज्यादा आइसक्रीम और फल ठेला की तादाद देखी जा सकती है यह आइसक्रीम ठेला चालक बस स्टैंड के अंदर तक घुस कर बसों का स्टैंड पर कब्जा कर रहे हैं जिसके चलते बस के स्टैंड में घुसने तक दुस्वार हो चुका है स्टैंड में बसों का व्यवस्थित तौर पर लगाना तो दूर की बात है बस स्टैंड की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है गौरतलब बात यह है कि जब शादियों विवाह का समय चल रहा है



बसों की तादाद में भी बढ़ोतरी हुई है यात्रा करने वाले यात्रियों की तादाद में भी बढ़त हुई है इन यात्रियों में औरतें और बच्चे भी होते हैं और इन आइसक्रीम ठेला चालकों के चलते ध्वस्त हुई व्यवस्था के चलते कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है तब नैनपुर नगर पालिका सो रही है आखिर क्या वजह है कि नगरपालिका बस स्टैंड के अंदर ठेला चालकों को मनमानी कब्जा करने दे रही है सोचने की बात है कि नैनपुर नगर पालिका मनमानी कबजा करें ठेला चालको को बस स्टैंड के बाहर सड़कों के किनारे या कही और ठेला लगाने की व्यवस्था क्यों नहीं कर रही है जब यात्रियों में छोटे बच्चे और औरतें होते हैं तो क्या एक बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार किया जा रहा है लेकिन नैनपुर नगर पालिका पूरी तरह से बेबस नजर आ रही है बस स्टैंड के अंदर दोपहिया चालक ,चार पहिया चालक, ठेला स्टैंड में घुसकर बसों की व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त किए हुए हैं



नैनपुर नगर पालिका बसो से बस स्टैंड की एंट्री फीस वसूल कर रही  हैं लेकिन व्यवस्था सही नहीं कर रही इन ठेला चालको की मनमानी कब्जा के चलते  कई बार जाम लग जाता तो कई बार बसों को स्टैण्ड में घुसने ही नहीं मिलता बाहर से ही लौटना पड़ता है आखिर किसकी लापरवाही के चलते जनता को इन समस्या का सामना करना पड़ रहा है

No comments:

Post a Comment