BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
करियर में बार-बार असफलता से हैं परेशान तो सोमवार के दिन जरूर करें ये उपाय, भोलेनाथ जी बरसाएंगे कृपा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 2, 2022

करियर में बार-बार असफलता से हैं परेशान तो सोमवार के दिन जरूर करें ये उपाय, भोलेनाथ जी बरसाएंगे कृपा

 



रेवांचल टाइम्स:आज सोमवार है और आज का दिन भगवान शिव शंकर को समर्पित है, (Somvar Puja Vidhi) जिन्हें भोलेनाथ व त्रिलोकीनाथ के नाम से भी पुकारा जाता है. कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ सबसे सरल देवता हैं और इन्हें प्रसन्न करना बेहद ही आसान है. यदि आप अपने जीवन में कुछ परेशानियों से जूझ रहे हैं तो (Somvar Puja ke Niyam) सोमवार के दिन शिवजी का पूजन अवश्य करें. मान्यता है (Monday Puja Tips) कि ऐसा करने से भगवान शिव अपने जातकों पर विशेष कृपा बरसाते हैं.

यदि आप लगातार मेहनत करने के बाद भी करियर में सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे और लाख प्रयासों के बाद भी बार-बार असफल हो रहे हैं तो इसका भी उपाय मौजूद हैं. सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के दौरान आपको एक विशेष उपाय करना होगा, जिसे करने से भगवान भोलेनाथ आप पर कृपा बरसाएंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी. 

सोमवान के दिन करें ये उपाय

मान्यता है कि भगवान शिव पर दूध व जल का अभिषेक करने से वो अत्यंत प्रसन्न होते हैं. रुद्राभिषेक करने वाले जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से करियर में सफलता हासिल नहीं हो रही और बार-बार असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो उस व्यक्ति को सोमवार के दिन भगवान शिव को दूध व जल का अभिषेक करना चाहिए. इससे करियर में आ रही सभी रूकावटें समाप्त हो जाएंगी. 

इसके अलावा सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करते समय उन्हें चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं. इन्हें चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और जातकों पर अपनी कृपा बरसातें हैं. सोमवार के दिन शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

No comments:

Post a Comment