रेवांचल टाइम्स - अजनियां माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिनांक 29 अप्रैल 2022 को कक्षा 10 वीं एवं 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गए, जिसमें शा . कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 85% तथा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 92.2%रहा
कक्षा दसवीं में कुमारी रिया पटेल ने सर्वाधिक 90.2% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसी तरह कक्षा 12वी में आशिमा जंघेला ने सर्वाधिक 86%
अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
दिनांक 30 अप्रैल 2022 को स्थानीय परीक्षा कक्षा नवमी एवं ग्यारवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए जिसमें कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम 86% तथा कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम 96% रहा ।
कक्षा 9 वीं की छात्रा दीक्षा झरिया ने 87.6% तथा ग्यारहवीं की छात्रा आकांक्षा कार्तिकेय ने भी 87.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किए है ।
संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री ए के पटेल द्वारा सभी शिक्षकों को कड़ी मेहनत एवं सही मार्गदर्शन देने के लिए बधाई प्रेषित करते हुए सभी छात्राओं के उज्जवल by भविष्य की कामना की है।
विद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा भी सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित गई है।

No comments:
Post a Comment