BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बेलबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता...चोरी के वाहन कटते दो आरोपी गिरफ्तार ...प्रेमलाल विश्कर्मा, शेर सिंह और साथी पुलिस कर्मियों की शानदार कामयाबी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 1, 2022

बेलबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता...चोरी के वाहन कटते दो आरोपी गिरफ्तार ...प्रेमलाल विश्कर्मा, शेर सिंह और साथी पुलिस कर्मियों की शानदार कामयाबी

 


गुरंदी स्थित सरफराज के कबाड़खाने में मोटर सायकिलें काटते 2 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गये, फरार सरफराज की तलाश, कटी हुई 7 मोटर सायकिलों के इंजन, चेचिस, एवं पार्ट्स जप्त


रेवांचल टाईम्स:थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि दिनॉक 30-4-22 की रात्रि में  विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सरफराज के कबाड़ की दुकान बल्ली मार्केट में 2 लोग चोरी की मोटर सायकिलें काट रहें है। सूचना पर तत्काल सरफराज के कबाड़खाने में दबिश दी गयी, कबाड़खाने में 2 लोग खुले हुये मोटर सायकिल कें पार्टस रखे हुये मिले, पूछताछ करने पर  एक ने नाम मोह. शरीफ पिता इसरार खान उम्र 34 वर्ष निवासी मक्का नगर गली न. 1 रजा चौक एवं दूसरे ने मोह. आफिस पिता मोह. हन्नू उम्र 24 वर्ष निवासी लकडगंज मस्जिद के पीछे बताया , मोटर सायकिल के खुले पार्ट्स के सम्बंध में पूछताछ करने पर दोनों ने न तो वाहनेां से सम्बंधित दस्तावेज और न ही वाहन काटने के सम्बंध मे एन.ओ.सी. पेश किये। सघन पूछताछ करने पर दोनों ने गोटेगॉव जिला नरसिंहपुर से 7 मोटर सायकिल लाकर अपने साथी सरफराज के साथ मिलकर सरफराज के कबाड़खाने में उक्त वाहनों को काटना बताये, 7 मोटर सायकिलेा के चेचिस एवं इंजन तथा खुले हुये पार्ट्स जप्त करते हुये तीनों के विरूद्ध धारा 41(1-4)जाफौ/379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी सरफराज की तलाश जारी है।

 उल्लेखनीय भूमिका - चोरी की मोटर सायकिल काटने वाले आरोपियों को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रूपराम पटेल, प्रधान आरक्षक जोगेन्दर सिंह , शेर सिंह, कवीन्द्र, आरक्षक मिथलेश, प्रेमलाल की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment