BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाराष्ट्र में अब जानलेवा हुई भीषण गर्मी, हीट स्ट्रोक ने 25 लोगों की ले ली जान, विदर्भ में नागपुर का आंकड़ा सबसे ज्यादा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 2, 2022

महाराष्ट्र में अब जानलेवा हुई भीषण गर्मी, हीट स्ट्रोक ने 25 लोगों की ले ली जान, विदर्भ में नागपुर का आंकड़ा सबसे ज्यादा




रेवांचल टाईम्स:महाराष्ट्र में कोरोना के कहर के बाद अब हीट वेव (Heat Wave) का कहर शुरू है. राज्य में पिछले दो महीने में हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) ने 25 लोगों की जानें ले ली हैं. सबसे अधिक मौत का आंकड़ा महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में दर्ज किया गया है. राज्य में लू लगने से इतनी मौतें पिछले 6 सालों में कभी नहीं हुई. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक मार्च और अप्रैल महीने में हीट स्ट्रोक के 374 केसेस दर्ज किए गिए हैं. जबकि जानकारों का मानना है कि वास्तविक संख्या इनसे कहीं ज्यादा होगी. नागपुर समेत विदर्भ के कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया. अप्रैल महीने में चंद्रपुर का नाम दुनिया के पांचवें सबसे गर्म शहर के तौर पर दर्ज किया गया. चंद्रपुर में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था.

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में खास कर चंद्रपुर, अकोला, यवतमाल, वर्धा, यवतमाल, ब्रह्मपुरी, अमरावती में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. उत्तर महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में भी तापमान 42 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. अप्रैल महीने में महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया.



No comments:

Post a Comment