BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज के दौर में ये कैसा चौथा स्तंभ अपनी बेबाक लेखनी का लोहा मनवाने वाले महायोद्धा पत्रकारों के कारण ही समाज में आज भी प्रतिष्ठा बनी हुई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 7, 2022

आज के दौर में ये कैसा चौथा स्तंभ अपनी बेबाक लेखनी का लोहा मनवाने वाले महायोद्धा पत्रकारों के कारण ही समाज में आज भी प्रतिष्ठा बनी हुई...

 





रेवांचल टाईम्स डेस्क - वास्तविक पत्रकारों की मर्यादा और पत्रकारिता जैसी महत्वपूर्ण विधा को अपराध और अपराधियों के चंगुल से कैसे बचाया जाए? और आखिर बचायेगा कौन?


यह कैसा दौर.!ओर कैसी पत्रकारिता..!!


         ग्रामीण अंचल से लेकर राजधानी तक में यह कैसा दौर, और कैसी पत्रकारिता, शहर हो या देहात जो पत्रकारिता को कर रहें शर्मशार जिसको देखों वह पत्रकार का चोला पहनकर अधिकारियों में अपना रशुख दिखा रहा हैं या उस अधिकारी की खामियों पर ब्लैक मेल करता हुआ नजर आ रहा है ये ऐसे कैसे पत्रकार! ऐसे महायोद्धा पत्रकार भी समाज मे हैं जिन्होंने अपनी बेबाक लेखनी से समाज को एक नई दिशा दी है और अपनी लेखनी का लोहा भी मनवाया हैं ऐसे ही महायोद्धा पत्रकारों के कारण ही आमजन में व समाज में आज भी प्रतिष्ठा बनी हुई है 

          लेकिन कुछ ऐसे पत्रकारों के कारण समाज मे पत्रकार को अच्छी नजर से अब नही देखा जाता। ऐसे भी लोग पत्रकारिता में आ गए हैं जो पहले गुंडागर्दी किया करते थे, तथा जुआ सट्टे का कारोबार, ऑटो चालक, मोटर गाड़ी ड्राइवर का काम, दारू अन्डे की दुकान लगाने वाले और मोबाईल सही करने का काम करते थे कबाड़ी पुट्ठा बीनने नशेड़ी जुआड़ी वाले तथा कुछ लोग तो ऐसे भी जो सिलाई मास्टर, गोबर उठाना, कटाई करना दूध बेचने वाले जैसे कार्य करते थे और आज जिसके पास कोई काम नही है जो अब पत्रकार का चोला पहनकर पत्रकार बन बैठे हैं। ऐसे एक नही अनेकों लोग हैं जो पत्रकारिता की आड़ में आज भी अपने व्यवसाय और ग़लत कार्यो को अंजाम दे रहें है, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की चापलूसी करते हुए उनके तलुवे चाटते हुए उन्हें अपने चुंगल में लेकर कर पत्रकारिता को बदनाम कर रहे है सच तो यह भी हैं कि इनकी एजुकेशन इतनी हैं कि सुनकर भी अधिकारी सकते में रह जाते हैं! 

         वही अगर देखा जाएं तो आमजन की आवाज़ उठाकर उसको इंसाफ दिलाना ही पत्रकारिता हैं तथा सामाजिक सरोकारों तथा सार्वजनिक हित से जुड़कर ही पत्रकारिता सार्थक बनती है। सामाजिक सरोकारों को व्यवस्था की दहलीज तक पहुँचाने और प्रशासन की जनहितकारी नीतियों तथा योजनाओ को समाज के सबसे निचले तबके तक ले जाने के दायित्व का निर्वाह ही सार्थक पत्रकारिता है।

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा पाया (स्तम्भ) भी कहा जाता है। पत्रकारिता ने लोकतंत्र में यह महत्त्वपूर्ण स्थान अपने आप नहीं हासिल किया है बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्वों के महत्त्व को देखते हुए समाज ने ही दर्जा दिया है। कोई भी लोकतंत्र तभी सशक्त है जब पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी सार्थक भूमिका निभाती रहे। सार्थक पत्रकारिता का उद्देश्य ही यह होना चाहिए कि वह प्रशासन और समाज के बीच एक महत्त्वपूर्ण कड़ी की भूमिका अपनाये।

लेकिन यहां तो अपराधियों का पत्रकारिता की ओर रुख समाज के लिए खतरा ग्लैमर की चाह और पुलिस-प्रशासन के बीच बैठकर अपने ग़लत कार्यो पर अपने रिश्ते बनाकर चादर डालते देखा जा रहा हैं तो वही जहां पहले अपराधी किसी राजनीतिक हस्ती या पार्टी का दामन थाम लेते थे, वहीं वर्तमान में अब यह ट्रेंड बदल गया है। तमाम अपराधी प्रवृत्ति और अबैध व्यवसाय के लोग अब पत्रकारिता की तरफ रुख कर रहे हैं। क्योंकि इसमें पढ़ाई की आवश्यकता तो हैं नही इसलिए पत्रकारिता वर्तमान में अपराधियों का सबसे पसंदीदा क्षेत्र बनता जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ वेब, पोर्टल यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया जैसे दूसरे साधन आ जाने के बाद कोई भी शख्स कभी भी खुद को छायाकार या पत्रकार खुद ही घोषित कर दे रहा है। और बस लग जाता अबैध वसूली में दुखद पहलू ये है कि जिस पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, उसमें कभी बुद्धिजीवी और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए लोग आते थे, जबकि आज अंधाधुंध अखबारों, पत्रिकाओं, वेब पोर्टल्स यूट्यूब चैनल के आ जाने के बाद बड़ी संख्या में अपराधियों को भी ‘प्रेस’ लिखने का सुनहरा मौका मिल गया है। इसके सहारे वो न सिर्फ़ अपने पुराने अपराधों को छुपाए हुए हैं, बल्कि नये अपराधों को भी जन्म देकर, पुलिस और प्रशासन पर अपनी पकड़ भी मजबूत कर रहे हैं। वे तमाम तरह के गैरकानूनी कार्य रेत चोरी अबैध शराब की तस्कारी अन्य कार्यों को पत्रकारिता की आड़ में संचालित करने में कोई संकोच नही करते हैं। वही कुछ लोग खुद को मीडियाकर्मी बताते घूम रहे हैं। इनकी संख्या भी सैकड़ों में मिल जायेगी। अब बड़ा सवाल ये है कि वास्तविक पत्रकारों की मर्यादा और पत्रकारिता जैसी महत्वपूर्ण विधा को अपराध और अपराधियों के चंगुल से कैसे बचाया जाए? और आखिर बचायेगा तो कौन? इसकी जिम्मेदारी लेगा कौन ये बड़ा सवाल बन गया है या फिर ऐसा ही चलता रहेगा चौथा स्तम्भ केवल चौथा स्तंभ बन कर ही रह जाऐगा और लोग इसे अपनी सुविधानुसार स्तेमाल करते रहेंगे...

                                         साभार...

No comments:

Post a Comment