मण्डला 13 मई 2022
जिले के
विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने तथा गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने
एवं शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर लगातार सार्थक प्रयास किये
जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट-नई उड़ान‘‘ का शुभारंभ 1 अक्टूबर 2020 को किया गया। जिले का शैक्षिक नवाचार प्रोजेक्ट नई
उड़ान अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में निवासरत विद्यार्थियों के
शैक्षणिक स्तर में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने हेतु 13 मई 2022 से चलित पुस्तकालय
का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के द्वारा कलेक्टर परिसर से हरी झंडी
दिखाकर ग्राम पंचायत भपसा के लिये रवाना किया गया है। ग्राम पंचायत भपसा के
स्थानीय जनप्रतिनिधी एवं उपसरपंच सभी प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल के शिक्षक एवं
जनशिक्षक की उपस्थिति में चलित पुस्तकालय का लाभ लगभग 200 विद्यार्थियों को
मिला। इस प्रकार चलित पुस्तकालय प्रत्येक ग्राम पंचायत में 14 जून 2022 तक पहुंचाकर
विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment