BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिकल सेल एनीमिया के लिए पेंशन से इलाज में बड़ी राहत - सीताराम हरदुआ के 2 बच्चों को मिल रही सहायता राशि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 13, 2022

सिकल सेल एनीमिया के लिए पेंशन से इलाज में बड़ी राहत - सीताराम हरदुआ के 2 बच्चों को मिल रही सहायता राशि

 

 



मण्डला 13 मई 2022

ग्राम हरदुआ निवासी सीताराम यादव के दोनों बेटे सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित है। सीताराम बताते हैं कि मेरे बच्चों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से हमारा परिवार बड़ा परेशान रहा है। मैंने अपने दोनों बच्चों का अपनी शक्ति अनुसार हरसंभव एवं हर जगह इलाज कराया, किन्तु ज्यादा आराम नहीं मिला। बीमारी के कारण लगातार आर्थिक समस्या भी बनी रहती है। मुझे सिकल सेल एनीमिया के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं थी, किन्तु धीरे-धीरे जानकारी मिलती गई। जनवरी 2022 में मुझे सिकल सेल एनीमिया के तहत शासन से मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन के बारे में जानकारी मिली। मैंने जनपद पंचायत मंडला में समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पीयुष पांडे से मुलाकात की। उनके सहयोग से मैंने सभी दस्तावेज जमा किए। 20 जनवरी 2020 को मेरे दोनों बेटों की सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन स्वीकृत हो गई। इस पेंशन को स्वीकृत कराने में मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। मेरे दोनों बेटे राकेश एवं मनमोहन को विगत 4-5 माह से बिना किसी परेशानी के निःशक्तजन पेंशन का लाभ मिल रहा है। दोनों को मिलने वाली सहायता राशि से अब उनके बीमारी के इलाज में भी मदद हो रही है। शासन की यह योजना निश्चित रूप से निम्न वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाली है।


No comments:

Post a Comment