BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आखिर भैया जी सरकार की पुकार कब सुनेगी सरकार, काफी लंबे समय से कर रहे निराहार आंदोलन, फिर भी बेहोशी में सरकार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 1, 2022

आखिर भैया जी सरकार की पुकार कब सुनेगी सरकार, काफी लंबे समय से कर रहे निराहार आंदोलन, फिर भी बेहोशी में सरकार...


रेवांचल टाईम्स- मंडला मां नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए एवं मां नर्मदा के समग्र विकास के  लिए लगातार 560 दिन से ज्यादा समय से निराहार आंदोलन कर रहे जाने-माने संत भैया जी सरकार दादा गुरु की पुकार सरकारों के साथ साथ सभी जवाबदार ओं द्वारा आखिरकार क्यों नहीं सुनी जा रही है यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार आंदोलन कर रहे संत की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है इसके बावजूद भी सरकार  के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है ।माहिष्मती नगरी मंडला में भी कई बार भैया जी सरकार आए जन जागरण किया लेकिन बहरी गूंगी अंधी सरकार को इनकी करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे संत की पुकार सुनाई नहीं दे रही है। इनकी जायज मांगों को पूरा करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कब ध्यान दिया जाएगा नागरिक जानना चाह रहे हैं। जना अपेक्षा है सरकार शीघ्र जागे और भैया जी सरकार की मांगों को पूरा करने के लिए शीघ्र परिणाम कारी कार्यवाही शुरू करें ऐसी जना अपेक्षा है

No comments:

Post a Comment