BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में घोर लापरवाही, बिना सामग्री और बिना प्रशिक्षण के कैसे पढ़ाएंगे अक्षर साथी 1 मई से शुरू हो चुकी योजना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 1, 2022

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में घोर लापरवाही, बिना सामग्री और बिना प्रशिक्षण के कैसे पढ़ाएंगे अक्षर साथी 1 मई से शुरू हो चुकी योजना...


रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश के आदिवासी  मंडला जिले में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में घोर लापरवाही चल रही है। 1 मई से योजना की शुरुआत हो चुकी है । और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में साक्षरता कक्षाओं का संचालन पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया है ।जबकि 1 मई से साक्षरता कक्षाओं का संचालन शुरू करना जरूरी था। अक्षर साथियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण का काम भी नहीं हो पाया है । पढ़ाने के लिए कोई सामग्री भी प्रदान नहीं की गई है। साक्षरता कक्षा या सामाजिक चेतना केंद्र के लिए भी कोई जरूरी सामग्री प्रदान नहीं की गई है ।सामाजिक चेतना केंद्र के लिए एवं साक्षरता कक्षाओं के लिए साइन बोर्ड के अलावा तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही है ।सर्वे का काम भी ठीक तरह से नहीं किया गया है। इस तरह से साक्षरता की योजनाओं में घोर लापरवाही बरती जा रही है और शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जना अपेक्षा है दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करते हुए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का सही संचालन मध्यप्रदेश के मंडला जिले में किया जाए।

No comments:

Post a Comment