BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी मनमानी, मची है लूट दूसरे चरण में स्वीकृति देने और राशि प्रदान करने में घोर लापरवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 1, 2022

प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी मनमानी, मची है लूट दूसरे चरण में स्वीकृति देने और राशि प्रदान करने में घोर लापरवाही...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के मंडला जिले की तहसील नैनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। दूसरे चरण में हितग्राहियों को शीघ्र राशि प्रदान करने और हितग्राहियों के नए नाम जोड़कर अविलंब राशि प्रदान करने की कार्यवाही ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में भी लगातार शिकायत हो रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई परिणाम कारी कार्यवाही नहीं किए जाने की वजह से कोई असर नहीं हो रहा है। जरूरतमंद नागरिकों की मांग है कि  शीघ्र ही दूसरे चरण में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नए हितग्राहियों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए ।जिनका नाम सूची में नहीं आया है उनका नाम शीघ्र जोड़कर उन्हें राशि प्रदान की जावे ।साथ में जिनका नाम सूची में आ गया है उन्हें शीघ्र ही मकान बनाने हेतु राशि प्रदान की जा वे ऐसी जन अपेक्षा है।

No comments:

Post a Comment