BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ये कैसा अस्वाशन ग्राम कटंगी के ग्रामीण करते रहे इंतजार....नहीं पहुंची एसडीएम जनता भूखे पेट करती रही इंतजार...अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीण करेगे अनशन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 1, 2022

ये कैसा अस्वाशन ग्राम कटंगी के ग्रामीण करते रहे इंतजार....नहीं पहुंची एसडीएम जनता भूखे पेट करती रही इंतजार...अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीण करेगे अनशन...


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत जनपद पंचायत निवास की ग्राम पंचायत बिलनगरी का पोषक ग्राम कटंगी में समस्या निवारण के लिए समस्त ग्राम वासी एकत्रित हुए बताया गया की विगत दिनों ग्राम की विभिन्न समस्याओं को  लेकर के निवास एसडीएम के पास जनसुनवाई के लिए मंगलवार को पहुंचे थे।जिसमे मुख्य रूप से पंचायत द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार जैसे ग्राम में पानी,सड़क,बिजली, सामुदायिक भवन,वर्धा पेंशन,राशन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,इत्यादि की समस्या को लेकर पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है इसके अलावा कोई भी आला अधिकारी ग्राम की समस्या की शुध तक नहीं ले रहा है जबकि जन सुनवाई में ऐसे ऐसे लोग भी पहुंचे जोकि न आखों से देख पाते और न ही सुन पाते लेकिन फिर भी एसडीएम साहिबा को कोई फर्क नही पड़ा एसडीएम ने आश्वासन तो दिया लेकिन नहीं पहुंची जिससे की ग्राम के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है
          वही वादे के मुताबिक बोला गया था की शनिवार को एसडीएम खुद आकर विभिन्न समस्याओं को सुनेंगी लेकिन ग्रामवासी इंतजार करते रह गए और न ही एसडीएम पहुंची और न ही कोई भी अधिकारी खाना पूर्ति करने के लिए पंचायत समन्वयक को भेज दिया गया जो की प्रशासन पर के ऊपर एक बड़ा प्रशन चिन्ह है।क्या सचिव सरपंच के साथ प्रशासन भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है। अगर नही तो क्यों ग्रामवासियों के साथ में अन्यान्य हो रहा है दर्जन भर से ज्यादा लोगो को राशन, ग्राम में पानी की कोई उपयुक्त व्यवस्था नहीं,दर्जन भर से ज्यादा लोगो को दस्तावेज जमा करने के बब्जुद पेंशन नहीं, न वृद्धा पेंशन अन्य योजनाओं का लाभ,इत्यादि जैसे अनेक समस्याओं का अंबार लगा हुए है लेकिन प्रशासन अंधा बना हुए है और लगातार आदिवासियों का शोषण कर रहा है।

एसडीएम साहिबा ने आने को बोला था लेकिन हम सुबह से भूखे पेट इंतजार कर रहे है लेकिन अभी तक एसडीएम मैडम नहीं पहुंची हम आदिवासियों की सुनने वाला कोई नहीं है क्या सरपंच सचिव सब बिके हुए है।

                              पान बाई ग्रामीण

साहब मेरे हाथ पैर कुछ भी काम नहीं करते मुझे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए लोगो की मदद की आवश्कयता पड़ती है और मुझे उठाकर ले जाया जाता है लेकिन मुझे पंचायत की तरफ से मुझे कुछ भी नही मिलता है न ही विकलागता पेंशन ना ही किसी भी अन्य प्रकार की सुविधाएं शासन के द्वारा नहीं मिलती है। मेरे गरीब कहा जाऊ जिससे मुझे ओर मेरे परिवार को न्याय मिल सके !

                                   सहजो बाई ग्रामीण


ग्राम में पानी की बहुत समस्या है गर्मी में हमें बहुत दूर दूर से पानी लाना पड़ता है।और बरसात में तो उरिया के पानी को छानकर पीना पड़ता है। एसडीएम साहिबा के पास जाने के बाद है वह आज भी नहीं आई हम आदिवासियों के साथ बहुत अन्याय किया जा रहा है। ओर नेता तो केवल वोट मांगने आते है और दुवारा अपनी सकल तक नही दिखाई पड़ती है बड़ी बड़ी बाते करते है हम गरीबो के साथ ओर हमारी गरीबी का मज़ाक उड़ा रहे हैं!

                                आंति बाई ग्रामीण।


आज हमारी समस्याओं को लेकर गाँव एसडीएम मैडम के आने की बात हुई थी मैं यहां की समस्या के लिए हरहाल में प्रयास करती रहूंगी। आदिवासियों का साथ हमेशा देती रहूंगी। मेरे द्वारा निवास जनसुवाई में भी विभिन्न मुद्दों को लेकर एसडीएम साहिबा से शिकायत की लेकर उन्होंने केवल आश्वासन ही देकर कार्यवाही नहीं की अब मैं यहां की शिकायते लेकर कलेक्टर साहिबा के पास जाऊंगी अगर वहा पर भी निराकरण नहीं हुआ तो संपूर्ण ग्रामवासियों के साथ हम सभी आंदोलन करेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती !

                              ऋतू सैयाम,अध्यक्ष महिला शक्ति सम्मेलन

ऋतू सैयाम,अध्यक्ष महिला शक्ति सम्मेलन

 हम लोग तो जानवर से भी बत्तर जिंदगी जी रहे है हम गरीबो का हर कोई माजक बना रखा है कोई सुनने वाला नही है बस अस्वशन ही मिलता है सरकार रोज रोज गरीबो के हित की बात करती है पर जमीनी हक़ीक़त तो मौक़े में देखना पड़ता है हमारे गाँव मे पानी की किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है कुछ समय पहले पता चला था की यहां 2 महीने के अंदर 2 बोर होना जिससे पूरे गांव में पानी दिया जायेगा लेकिन अभी तक उसका कोई भी पता नही है। नीचे गया या ऊपर कुछ पता ही नहीं चल रहा है इसके अलावा मेरी बहनोई को खत्म हुए लगभग 15 वर्ष हो गए है लेकिन उसको अभी तक किसी भी प्रकार की कोई विधवा पेंशन नहीं मिली,सचिव से पूछने पर आश्वासन मिलता है की मिलेगी लेकिन ये पता नहीं कब मिलेगी

मेरे पति को खत्म हुए लगभग 4 साल हो गए लेकिन अभी तक मुझे पेंशन नहीं मिल रही है दस्तावेज जमा किए काफी समय हो गया सम्मेलन में बेटी की शादी करे काफी समय हो गया लेकिन उसकी भी कोई सहायता राशि सरकार से न ग्राम पंचायत नहीं मिली न ही राशन मिल रहा है ! हम गरीब अपनी समस्या लेकर जाए तो जाए कहा और कौन सुनेगा हमारी समस्याएं...



                                                       उषा नेताम ग्रामीण

                                

No comments:

Post a Comment