3 मई को मनाई जाएगी ईद
रेवांचल टाईम्स:दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में रविवार (1 मई) को ईद का चांद नजर नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फित्र का त्योहार मंगलवार (3 मई) को मनाया जाएगा और सोमवार को 30वां और आखिरी रोजा होगा. फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ईद का चांद नजर नहीं आया है, इसलिए ईद का त्योहार मंगलवार तीन मई को मनाया जाएगा.
No comments:
Post a Comment