BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बुधवार के ​दिन किया गया ये एक उपाय, आर्थिक संकट से दिलाएगा छुटकारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 4, 2022

बुधवार के ​दिन किया गया ये एक उपाय, आर्थिक संकट से दिलाएगा छुटकारा




रेवांचल टाईम्स:हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी भगवान (Wednesday Fast) के नाम को समर्पित है और बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. गणेश जी के साथ ही बुध ग्रह का भी दिन होता है और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. ज्योतिष के अनुसार कन्या और मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है. (Budhwar ke din kare ye upay) मान्यता है कि बुध बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य और सुगंध का कारक भी है. कहा जाता है कि यदि कुंडली में बुध सही है तो सब ठीक रहता है और अगर बुध कमजोर हो तो खुशियां मुंह मोड़ लेती हैं. ऐसे में यदि आप अपने जीवन में आर्थिक संकट की समस्या से जूझ रहे हैं तो एक विशेष उपाय करने की जरूरत है.

बुधवार के दिन किया गया एक विशेष उपाय आपके जीवन में आ रही आर्थिक संकटों पर विराम लगा सकता है. इस उपाय को करने के बाद आप भगवान गणेश जी की कृपा की पात्र बनेंगे और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा.
बुधवार के दिन करें ये उपाय

यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो किसी भी बुधवार के दिन या मासिक संकष्टी चतुर्थी के दिन घर पर भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ कें. ऐसा करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मकता का वास होता है. इस दिन विधि-पूर्वक गणेश जी का पूजन करने आर्थिक संकट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

जीवन में आ रही परेशानियों से निजात पाने के लिए बुधवार के दिन गाय को घास खिलाना भी काफी लाभकारी होता है. कहा जाता है कि साल में कम से कम एक बार बुधवार के दिन अपने वजन के बराबर घास खरीदकर गौशाला में दान करनी चाहिए.

No comments:

Post a Comment