BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घुघरी में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 28, 2022

घुघरी में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर



 

मण्डला 28 मई 2022

0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं श्री आर.एस. शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश व सचिव श्री डी.आर. कुमरे के द्वारा 28 मई 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के द्वारा सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च डेवलपमेंट कार्ड संस्था घुघरी द्वारा माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव श्री डी.आर. कुमरे ने महिलाओं के अधिकार हिंसा से पिड़ित महिलाओं को सहायता, विभिन्न जाति धर्म के सेक्सुअल ओरिएटेंशन या फिर किसी भी तरह की वैवाहिक स्थिति से प्रभावित 18 साल से कम उम्र की लड़कियों समेत सभी महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, बलात्कार, लैंगिंग हिंसा, ऐसिट अटैक, बाल यौवन शोषण, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, मिडिएशन, गरीबी उन्मूलन स्कीम एवं आदिवासियों के अधिकार का संरक्षण एवं प्रवर्तन स्कीम 2015, महिला अधिकार जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 18 वर्ष से कम की लड़कियों और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. टी.आर झारिया, डॉ. रश्मि परस्ते, श्री हेमंत राहंगडाले जिला समन्वयक, श्री कृष्णा मिश्रा सेंटर मैनेजर कार्ड संस्था घुघरी, श्री पंकज चौरसिया और विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी श्री मनीष मिश्रा उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment