मण्डला 28 मई 2022
विकासखण्ड नैनपुर
के आंगनवाडी केन्द्र निवारी में माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस आयोजित किया
गया जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथिया, किशोर, किशोरी, गर्भवती, धात्री माताएं, महिलाएं,पुरुष एवं आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, स्वच्छताग्राही को ड्राइंग पर माहवारी चक्र, रंगोली से मासिक धर्म कंगन के
माध्यम से मासिक धर्म चक्र के संबंध में जानकारी दी गई। मासिक धर्म के दौरान बरती
जाने वाली सावधानियां एवं इससे संबंधित गलत धारणाएं, भ्रांतियां पर चर्चा करते हुए इन्हें दूर करने हेतु
समुदाय को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर न्यू विजन सोसाइटी, यूनिसेफ से सुभाष बंसकार, आरकेएसके कार्ड संस्था से मास्टर
ट्रेनर हेमकरन भावरे सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment