BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध शराब का कारोबार गांव-गांव चरम सीमा पर, बेची जा रही देशी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 24, 2022

अवैध शराब का कारोबार गांव-गांव चरम सीमा पर, बेची जा रही देशी...


रेवांचल टाईम्स - जिले में इन दिनों शराब ठेकेदारों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की लालच ने सभी नियम कानून को ताक में दिया है और देशी विदेशी शराब धड़ल्ले से सुबह, दोपहर, शाम, ओर देर रात तक अपने चार पहिया वाहन में शासन द्वारा स्वीकृत दुकान से भर भर के गाँव गाँव नगर के मोहल्ले मोहल्ले अपने कुचियो के पहुँचा कर बिचवाया जा रहा है और जिम्मेदार आबकारी विभाग ने कसम खा ली है हम ठेकेदार और ठेकेदारों के द्वारा कि जा रही अबैध शराब की तस्करी की ओर देखेगे ओर न किसी को देखने देगे ओर अगर कार्यवाही करना है तो उसके लिए है गरीब लोग जो कच्ची शराब बेच कर अपना जीवन यापन कर रहे उन्हें पकड़कर अपनी कागजी कार्यवाही कर कागज का पेट भर कर अधिकारीयो अवगत भी करा दिया जाएगा कि आज ये कार्यवाही की है ।

          जिला कलेक्टर ने दिये नशा मुक्ति जागरूकता कार्य क्रम आयोजित करने के निर्देश नैनपुर, पिण्ड़रई, चिरईड़ोगरी, इन्द्री, टाटरी, बम्हनी बंजर क्षैत्र के आस पास विगत एक लम्बे अर्से से मध्यप्रदेश सरकार और आबकारी विभाग के गाईड़ लाईन एव नियम निर्देशो के विपरीत शराब कारोबार मै संलिप्त माफियाओ के द्रारा अपने गुर्गो और मुनाफा खोरो के माध्यम से गाव के हर पाचवे घर मै किराना दुकानो ,चाय पान की दुकानो ,होटलो ,एव ऐसे अनगिनत ठीहे बनाकर यह अवैध शराब कारोबार को रात दिन बढावा दिया जा रहा है वही संबधित आबकारी विभाग मण्ड़ला सब कुछ जानने के पश्चात औपचारिता पूर्व नाम मात्र की कार्यवाही करके अपनी वाह वाही लूट रहा है यहा पर होटलो मै सरेआम देशी विदेशी शराब लगातार अवैध रूप से लाईसेसी धारी दुकानो के समान बगैर ड़र और खौप के धड़ल्ले से बिक्री कर लखपति बन रहे है । 

क्षैत्र से जिला प्रशासन और संबधित आबकारी विभाग को लगातार सिकवा सिकायते लिखित मै करने के बाद भी ऐसे अवैध शराब कारोबार मै संलिप्त व्यक्तियो के खिराफ सकारात्मक निष्पक्ष उच्चस्तरीय कानूनी कार्यवाही नही होने के कारण इनके हौसले आज भी बुलन्द दिखाई दे रहे है और ऐसे कतिपय अवैध शराब कारोबारियो के द्रारा कहा जाता है कि हमारी उच्ची पहुच और अच्छी पकड़ है इसलिये आबकारी विभाग हमारे कारोबार के खिलाफ कभी भी कार्यवाही नही कर सकता है ?

वही गत दिनो जिला कलेक्टर मण्ड़ला के द्रारा जिला मुख्यालय मै एन जी ओ एव वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारियो की एक महात्वपूर्ण बैठक आयीजित करके स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि ऐसे अवैध कारोबार मै संलिप्त व्यक्तियो के खिलाफ सख्त से सख्त निष्पक्ष उच्चस्तरीय कानूनी कार्यवाही की जाये और मण्ड़ला जिलो को नशा मुक्त बनाया जाये ।

No comments:

Post a Comment