रेवांचल टाईम्स - भीषण जल संकट के दोर से गुजर रहा है जनमानस सिवनी जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनुशंसा पर जिला प्रशाशन गर्मी को देखते हुए बोरबेल मशीन से भूमि पर होने वाले खनन पे रोक लगा देती रही है ।
इस बार नो तपा की झुलसा देने वाली गर्मी के पहले ही मौषम आग उगल रहा है और दिनों दिन जमीन से जल स्तर नीचे जाते जा रहा है। .यहां तक कि पीने के पानी और जानवरों को भी पानी की किल्लत होने लगी है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले कहा जाता रहा की 15 अप्रैल से खनन पर रोक लग जायेगी फिर बताया जाने लगा कि 30 अप्रैल को लगेगा प्रतिबंध ।पर बोरबेल व्यापारियों की PHE अधिकारियों से मिली भगत अब भी धरती का सीना चीरा जा रहा है।
वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य जिलों में प्रतिबंध लगाया जा चुका है। लेकिन सिवनी जिले में प्रशासन की मेहरबानी से धड़ल्ले से जारी है दिन रात खनन जारी है।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
.jpg)
No comments:
Post a Comment