रेवांचल टाईम्स:Somvati Amavasya 2022: हिंदू धर्म में अमावस्या व्रत को बेहद ही महत्व दिया जाता है. इस व्रत को रखने से न केवल पितरों को प्रसन्नता मिलती है बल्कि वह खुश होकर धन प्राप्ति और सुख शांति का आशीर्वाद भी देते हैं. इस बार यह व्रत 30 मई को पड़ने वाला है. 30 मई की अमावस्या सोमवती अमावस्या है. इस दिन व्रत और पूजन करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में बता दें कि सोमवती अमावस्या के दिन ही वट सावित्री व्रत भी है. अपने पति की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए यह व्रत किया जाता है और बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है. ऐसे में कुछ उपायों को करके इस दिन का लाभ उठाया जा सकता है. आज का हमारा लेख उन्हीं उपायों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सोमवती अमावस्या के दिन कौन से व्रत करके पितरों का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है. पढ़ते हैं आगे…
सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपायअमावस्या गर्मी में है. ऐसे में आप गर्मी से बचने के लिए काम आने वाली चीजों को दान में दे सकते हैं. जैसे पंखा, पानी का घड़ा, छाता आदि. इस दिन दान करने का विशेष महत्व माना जाता है.
सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्मा, विष्णु महेश के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा जी की जाती है. ऐसे में होने प्रसन्न करने के लिए बरगद के वृक्ष को जल चढ़ाकर परिक्रमा की जाती है और सुख शांति का फल प्राप्त किया जाता है.
सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए आप गरीबों को पानी का घड़ा, ककड़ी, खीरा, छाता, खड़ाऊ आदि का दान करें. इससे धनसंपदा में वृद्धि होती है और पितरों को आशीर्वाद प्राप्त होता है.
No comments:
Post a Comment