BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शादी में दूल्हे के शेरवानी पहनने पर मचा बवाल, धोती कुर्ता पहनाने पर अड़े दुल्हन पक्ष......फूल की जगह बरसे पत्थर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 9, 2022

शादी में दूल्हे के शेरवानी पहनने पर मचा बवाल, धोती कुर्ता पहनाने पर अड़े दुल्हन पक्ष......फूल की जगह बरसे पत्थर




रेवांचल टाईम्स। शादी ब्याह के मौसम में घराती-बाराती में हल्की नोंक झोंक कई जगह देखने को मिलती है। पर धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के गांव मागबेयड़ा में दूल्हे के शेरवानी पहनने पर विवाद इतना बढ़ा कि घराती-बाराती में हाथापाई के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने घराती और बाराती दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर धार चला गया।


धार के अर्जुन कॉलोनी निवासी सुंदरलाल की बारात दहीवर पंचायत के ग्राम मागबेयड़ा आई थी। यहाँ हंसी ख़ुशी सभी परम्पराओं के साथ शादी हो रही थी। लेकिन जब दूल्हा-दुल्हन के फेरे लेने की बात आई तो विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने दूल्हे के शेरवानी पहनने पर आपत्ति की। दुल्हन पक्ष के लोग अड़ गए कि फेरे लेते समय दूल्हा धोती कुर्ता ही पहनता है। जब दूल्हे ने शेरवानी पहनकर फेरे लेने की इच्छा जाहिर की तो मामला बढ़ गया।

फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी। कुछ लोगों ने बारातियों की गाड़ी पर पथराव करके उनके शीशे फोड़ डाले। घंटों दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इसके बाद पूरा मामला थाने पहुंचा। जहाँ दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूल्हा-दुल्हन का कहना है कि हमारे दोनों परिवारों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है की अब ये विवाह धार में ही संपन्न होगा।

No comments:

Post a Comment