BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कमलनाथ एवं नकुलनाथ के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर होंगे बड़े जनांदोलन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 3, 2022

कमलनाथ एवं नकुलनाथ के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर होंगे बड़े जनांदोलन...





रेवांचल टाईम्स - हमारे सहयोगात्मक व्यवहार को हमारी कमजोरी समझने की गलती न करे प्रशासन

     आंदोलन के माध्यम से निरंकुश प्रशासन को घेरने विधायक कार्यालय में बनी रणनीति


अघोषित बिजली कटौती, पेयजल संकट, सरकारी कार्यक्रमों के भाजपाकरण एवं पुलिस प्रशासन की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही का सड़क पर उतरकर होगा विरोध 


विधायक, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने एस डी एम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन


जुन्नारदेव:- षड्यंत्र पूर्वक हमारी सरकार को गिराए जाने के बाद भी हमने कोरोना जैसी भीषण महामारी में शासन प्रशासन का आगे बढ़कर सहयोग किया। हमारे क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए हमने राजनीति से ऊपर उठकर प्रशासन को हर सम्भव सहयोग किया। उसी दौरान सत्ताधारी दल के नेता एवं कार्यकर्ता नदारत थे। हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ सहित काँग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जनसेवा में लगा हुआ था। जबकि हम विपक्ष में है, हम संकट की घड़ी में सारी जिम्मेदारी सरकार पर डालकर भाजपा नेताओं की तरह अपने घरों में बैठ सकते थे। किंतु हमने ऐसा न करते हुए संकट की घड़ी में जनसेवा को ही अपना धर्म मानते हुए कार्य किया। लगातार हमारे इस सहयोगात्मक रवैये को प्रशासन हमारी मजबूरी एवं कमजोरी समझने लगा है। वह भाजपा नेताओं के भय से एवं उन्हें खुश करने के प्रयास में सरकारी कार्यक्रमों का भाजपाकरण करने में जरा भी नही झिझक रहा है। इस भीषण गर्मी में हो रही  बेतहाशा बिजली कटौती एवं पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में प्रशासन कोई कदम नही उठा रहा है। पुलिस प्रशासन की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही लगातार बढ़ते ही जा रही है। वे स्वार्थ एवं दबाववश काँग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जबरन कार्यवाही कर उन्हें भयभीत कर घर बैठने या भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रहे है। प्रशासन के इन अन्याय पूर्ण कार्यों को अब और अधिक बर्दाश्त नही किया जा सकता। हमें अब हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं सांसद नकुलनाथ जी के मार्गदर्शन में सड़क पर आकर इन जनविरोधी कार्यो का पुरजोर विरोध करना होगा। जिससे क्षेत्र की जनता की तकलीफों को दूर किया सके एवं कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके। उपरोक्त बातें जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने  अपने कार्यालय में विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों एवं  जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के विरुद्ध प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर बड़े जनान्दोलन की रणनीति बनाते हुए कही। रणनीति बनाने के पश्चात विधायक सुनील उईके सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एस डी एम कार्यालय पहुँचे जहाँ पर उन्होंने उपरोक्त समस्याओं के तत्काल निदान करने संबंधी  एक ज्ञापन जुन्नारदेव एस डी एम मधुवंत राव धूर्वे एवं एस डी ओ पी के के अवस्थी को सौंपा एवं समस्याओं के तत्काल निराकरण न होने पर बड़े ही शख्त अंदाज में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन के समाज विद्युत विभाग के राजीव रंजन एवं पी एच ई के श्री विश्वकर्मा उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक सुनील उईके के साथ नवेगांव पर्यवेक्षक छोटू पाठक, जुन्नारदेव ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, दमुआ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, नवेगांव ब्लॉक अध्यक्ष सिम्मीलाल परतेती, दमुआ नपाध्यक्ष सुभाष गुलबाँके, जुन्नारदेव नपाध्यक्ष पुष्पा साहू, जनपद उपाध्यक्ष सोहन सरयाम, वरिष्ठ काँग्रेस नेता रमेश साहू, जुन्नारदेव नगर अध्यक्ष सुधीर लदरे, पालाचौरई नगर अध्यक्ष हेमराज पवार, जुन्नारदेव नपा उपाध्यक्ष अरुणेश जयसवाल, दमुआ नपा उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, दुर्गा यदुवंशी, मुकेश उइके उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment