इसके चलते यहां तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पुलिस-प्रशासन को लेकर आ पहुंचे। इससे मासूम बच्ची जबरन दुल्हन बनाए जाने से बचा ली गई। बताया जा रहा है कि जब प्रशासन की टीम यहां पहुंची तब फेरे होने की तैयारी पूरी हो चुकी थी और कुछ ही देर बाद फेरे होने वाले थे।
इस दौरान पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों ने बच्ची के रिश्तेदारों को जम कर हड़काया और बाल विवाह रुकवा दिया। रिश्तेदारों को अधिकारियों ने दो टूक समझा दिया है कि बच्ची जब तक बालिग नहीं हो जाए विवाह करने की सोचना भी नहीं। फिलहाल आयोजन पर प्रशासन द्वारा विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment