BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेगी आंधी, गिरेगी बिजली, पड़ेगीं बौछारें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 3, 2022

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेगी आंधी, गिरेगी बिजली, पड़ेगीं बौछारें



भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। हालांकि तेज हवाओं और सुबह के सुहाने मौसम ने बीते 24 घंटों में राहत दी है। लेकिन आगामी दिन यानि 4 मई की सुबह तक का जो पूर्वानुमान है उसके मुताबिक प्रदेश के 13 जिलों में गरज—चमक के साथ बौछारें और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

न जिलों में गरज चमक के साथ पड़ेगी बौछारें
मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में गरज चमक के साथ पड़ेगी बौछारें भिंड मुरैना अशोकनगर दतिया रायसेन विदिशा छतरपुर दमोह सतना रीवा सीधी सिंगरौली और नर्मदा पुरम इन जिलों में गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चलेंगी। तो वहीं भिंड, मुरैना, अशोकनगर, दतिया, रायसेन, विदिशा, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और नर्मदा पुरम में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना जताई जा रही है।

बीते 24 घंटों में यह रहा मौसम का हाल —
बीते 24 घंटों में प्रदेश में भोपाल नर्मदा पुरम शहडोल जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। विशेष संभागों में जिलों में मौसम शुष्क रहा। सिलवानी में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभागों में सामान्य तापमान दर्ज कर गया। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेड खजुराहो नौगांव राजगढ़ दमोह और दतिया में दर्ज किया गया।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी इसमें कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment