BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण सड़क हादसा: दो मासूमों समेत 8 की मौत, कई घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 3, 2022

भीषण सड़क हादसा: दो मासूमों समेत 8 की मौत, कई घायल



रेवांचल टाइम्स : उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में बोलेरो और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत (Kasganj Accident) में ऑटो सवार 8 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिनका इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. मरने वालों में 5 महिलाएं,1 पुरुष, और 2 बच्चे शामिल हैं. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शोक व्यक्त किया है. मौके पर सारे अधिकारी पहुंचे हुए हैं. पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद ने बताया कि कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी 7 लोग टैम्पो में थे। जबकि एक बोलेरो सवार की मौत हो गयी है. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए.

स्थानीय लोगों के अनुसार टैम्पों में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थीं. इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं. ये महिलाएं पटियाली में आयोजित एक बाबा जी के यहां मिलने जा रही थे. तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

No comments:

Post a Comment