BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिजली के तार से टकराया ट्रक, झुलसने से क्लीनर की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 6, 2022

बिजली के तार से टकराया ट्रक, झुलसने से क्लीनर की मौत



       
रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। माहुलझिर थाना अंतर्गत ग्राम टेकापार में पोकलेन मशीन लेकर जा रहा ट्रक 11 केवी की विद्युत लाइन से टकरा गया। जिसकी चपेट में आने से क्लीनर झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

माहुलझिर थाना पुलिस के मुताबिक, ग्राम टेकापार में पोकलेन मशीन को किसी कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। जमुनिया से टेकापार मार्ग पर गोपी सिरसाम के खेत के पास सड़क के ऊपर से 11 केवी विद्युत लाइन गई हुई है। बता दें कि ट्रक पर पोकलेन मशीन होने से हाइट ज्यादा हो गई थी। इस दौरान पोकलेन मशीन पर लगी लोहे की रॉड विद्युत तार की चपेट में आ गई।

जिससे ट्रक के गेट पर बैठा क्लीनर करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। हादसे की वजह से ट्रक के पहियों में आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लापरवाही को लेकर जांच में जुट गई। बता दें कि हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित है।

No comments:

Post a Comment