BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीएम हेल्पलाइन में गोलमाल... शिकायत कर्ता परेशान.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 6, 2022

सीएम हेल्पलाइन में गोलमाल... शिकायत कर्ता परेशान..



रेवांचल टाईम्स - मंडला सीएम हेल्पलाइन मैं भारी गोलमाल चल रहा है वही मध्यप्रदेश के मंडला जिले में हो रहा है। निराकरण करने में घोर लापरवाही बढ़ती जा रही है। शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। कलेक्टर कार्यालय में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायत लंबित हैं तो बाकी विभागों में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत लंबित होना आम बात है विभागों के द्वारा दिखावे के लिए कार्रवाई की जा रही है। कुछ अधिकारियों के वेतन काटे गए हैं जबकि कलेक्टर कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इनके खिलाफ कौन कार्यवाही करेगा यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले की जनपद पंचायत कार्यालय नैनपुर में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। यहां पर भी निराकरण करने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जना अपेक्षा है शीघ्र ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय सीमा का निर्धारण करके किया जावे।

No comments:

Post a Comment