इस बारे में आहार विशेषज्ञ का कहना है कि इसमें कोई डाउट नहीं कि नियमित दूध पीने वालों को डॉक्टर की कम जरूरत पड़ती है. विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह के समय निकाला गया दूध ज्यादा भारी होता है, और तासीर में ठंडा होता है, जबकि शाम के समय निकाला दूध हलका होता है, और शरीर में वात् को कम करता है. इसलिए दूध पीने से पहले यह जरूर देख लें कि दूध कब का निकाला गया है. वरना दोनों ही समय दूध पीना सेहत के लिए बेहतर होता है.
विशेषज्ञ का कहना है कि अगर हम दिन में नाश्ते के साथ दूध पीते हैं तो यह पूरे दिन हमें ऊर्जावान रखता है. हम अपने कार्य को अच्छे से अंजाम दे सकते हैं. लेकिन जिन्हें दफ्तर में बैठकर काम करने की आदत है, उन्हें सुबह के समय दूध नहीं पीना चाहिए. ऐसे लोगों को रात के समय दूध पीना चाहिए. लेकिन वे सुबह में नाश्ते के साथ दूध पी रहे हैं, हालांकि इस बात का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि नाश्ता हल्का होना चाहिए. दूध के साथ फ्रूट जूस नहीं लेना चाहिए.
रात में दूध पीने के क्या हैं फायदे
जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है यानी रात में मुश्किल से नींद आती है, उन्हें रात के समय भैंस का दूध पीना चाहिए. वहीं जो लोग खाने में ज्यादा मिर्च-मसाले का प्रयोग करते हैं, अथवा गरिष्ठ भोजन करते हैं, जिन्हें अक्सर कब्जियत की शिकायत रहती है, उन्हें रात में दूध पीना चाहिए. रात में दूध पीने से थकान मिटती है साथ ही दिमाग शांत रहता है और अच्छी नींद आती है.
बुजुर्गों को कब पीना चाहिए दूध
इसके अलावा बुजुर्गों को दोपहर के समय दूध पीना अच्छा माना जाता है. क्योंकि इससे शरीर को ताकत मिलती है. और दूध को पचाने का पर्याप्त समय मिल जाता है. शाम के समय दूध पीना आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.
स्टूडेंड्टस को पीना चाहिए गाय का दूध
वहीं गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में हल्का और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. इसलिए छात्रों अथवा कंपटीशन आदि की तैयारी कर रहे लोगों को गाय का दूध पीना चाहिए. इसके लिए उन्हें सुबह के समय गाय का दूध पीना चाहिए.
इसके अलावा भोजन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. आयुर्वेद के मुताबिक, दूध गरिष्ठ पेय होता है, इसलिए भोजन के साथ कभी दूध नहीं पीना चाहिए. खाने के साथ दूध लेने से पाचन तंत्र पर दोहरा दबाव पड़ता है. इसे अलग समय पर गरम करके पीना चाहिए. अगर रात में दूध पीते हैं तो जरूरी है कि कम से कम दो-ढाई घंटे पहले खाना अवश्य खा लें. ताकि आप दूध पीने का पूरा लाभ उठा सकें.

No comments:
Post a Comment