डा. भूरा कुशवाह ने डा. रमेश पाण्डेय का क्लीनिक बंद करवाने के लिए यह साजिश रची, जिसकी शुरुआत 15 मई की दोपहर 1 बजे हुई, जब भूरा कुशवाह, डा. पांडेय के क्लीनिक पर आया और उनके मोबाइल से किसी को कॉल किया। उसी नंबर से एक महिला का फोन आया, जो अश्लील बातें करने लगीं। तीन दिन बाद वह एक शादी के लिए निकले तो महाराजपुरा पुलिया के पास संतोष व मोनू कुशवाह नाम के दो युवकों ने उनकी बाइक रोक ली।
दोनों ने बाइक छीनी और डॉ को बीच में बैठाकर जौरी गांव में नरुआ के पास ले आए, जहां बादामी कुशवाह नाम की बुजुर्ग महिला मिली। बादामी के साथ मिलकर माेनू व संतोष ने डाक्टर को एक कमरे में बंद कर दिया, जहां 22 साल की लक्ष्मी नाम की महिला पहले से थी। लक्ष्मी, डा. रमेश पाण्डेय से जबरन लिपट गई और इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो संतोष ने मोबाइल के कैमरे से बना लिया। इसके बाद बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर कई बार ब्लैकमेल किया, सोने की जंजीर व दो अंगूठियां भी लूट लीं। एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि पांचों आरोपित पकड़ लिए हैं, उनसे लूटी गई सामग्री भी जब्त कर ली है।

No comments:
Post a Comment