रेवांचल टाइम्स न्यूज़... डिंडोरी जिले की जनपद अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अलोनी हर्रा टोला के जूता टोला निवासी सुकसेन बैगा के झोपड़ी बने मकान में शुभा अचानक लगभग 6:30 बजे भीषण आग लग जाने के कारण मकान सहित गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया बताया गया कि सुकसेन बैगा अपनी पत्नी के साथ सुबह भाजी तोड़ने के लिए जंगल गया था घटना के वक्त घर में तीन बेटियां एवं एक पुत्र मकान के अंदर ही सो रहे थे जिन्हें आस-पड़ोस के लोगों ने तत्काल दौड़ कर बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाला ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई परंतु फायर ब्रिगेड जब तक जिला मुख्यालय डिंडोरी से ग्राम पंचायत अलौनी पहुंचती तब तक मकान सहित गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
भीषण गर्मी में बैगा परिवार के घर लगी भीषण आग मकान सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख...
bydigital bharat
-
0
