रेवांचल टाइम्स न्यूज़.. डिंडोरी जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर रमपुरी टिकरा टोला में जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में तपते हुए किया चक्काजाम प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी की भारी समस्या से परेशान ग्रामीणों ने समस्या का निदान ना होने के चलते चक्का जाम कर दिया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पानी के संकट के चलते विभाग को कई बार शिकायत भी दे चुके हैं किंतु इसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों ने नाराज होकर मंडला डिंडोरी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया तब जाकर पीएचई विभाग नींद से जागा और तब जाकर मौके पर पहुंचा पीएचई विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल ने पहुंचकर पहुंच कर लोगों को समझाइश दी साथ ही पीएचई विभाग के अधिकारी ने ग्राम में टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया वही हेडपंप और ट्रांसफॉर्म का सुधार कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया ग्रामीणों का कहना है समय से पहले कभी नहीं खुलती पीएचई विभाग की नींद जिले भर में लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं और पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है नल जल योजना और जल मिशन के कार्य पीएचई विभाग की लापरवाही से घटिया गुणवत्ता हीन और आधे अधूरे किए गए हैं जिससे लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ता है जिले की दम तोड़ चुकी शासकीय विभागों की व्यवस्था आमजन आक्रोशित हैं इन दिनों जिले भर में जल संकट से परेशान लोग जहां-तहां सड़क पर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं इसके बाद भी पीएचई विभाग की नींद नहीं खुल पाती है ना जाने शासकीय विभागों की व्यवस्था कब सुधरेगी यह तो अपने आप में एक अहम सवाल है।
रामपुरी टिकरा टोला के ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में पानी के लिए किया सड़क जाम तब जाकर नींद से जागा पीएचई विभाग...
bydigital bharat
-
0
