BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ उफ ये पानी, धूमा में पानी की विकराल समस्या से परेशान लोग, मूकदर्शक बना प्रशासन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 4, 2022

एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ उफ ये पानी, धूमा में पानी की विकराल समस्या से परेशान लोग, मूकदर्शक बना प्रशासन...



रेवांचल टाईम्स -  सिवनी जिले की लखनादौन तहसील के उपनगरीय क्षेत्र धूमा में इन दिनों पीने के पानी की विकराल समस्या के चलते लोग परेशान हो रहे हैं वहीं स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है पिछले कई दिनों से धूमा के अधिकांश वार्डो में पीने की पानी की समस्या से लोग परेशान हो रहे नल जल योजना के अंतर्गत पंचायत के द्वारा पानी वितरण की व्यवस्था में सप्ताह में 1 दिन और कभी कभी कई वार्डों में 15दिनों में नल जल योजना से पानी की सप्लाई की जा रही है लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं परेशान हो रहे हैं बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार सरकार के प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि और प्रशासन केवल कागजी आंकड़ों के द्वारा पानी की व्यवस्था करने में लगे हुए वर्तमान में भीषण गर्मी से लोग परेशान तो हो ही रहे हैं ओपन नगरी क्षेत्र धूमा में पीने की पानी की समस्या से भी लोग खासे परेशान हैं 

ग्राम पंचायत के द्वारा पीने की पानी की व्यवस्था के लिए तैयार किए गए कागजी दस्तावेज और कहने की बातें मात्र हैं ग्राम पंचायत धूमा में पिछले दिनों बाजारों की नीलामी से और अन्य कई व्यवस्थाओं के चलते एकत्रित हुई राशि को केवल व्यवस्था और सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर एकत्रित हुई राशि को खर्च करने की व्यवस्था की जा रही है धरातल पर धूमा ग्राम पंचायत पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था में उपलब्ध नहीं है प्रत्येक वार्ड पर गंदगी पूरी तरह से पैर पसारे हुए हैं पीने के पानी की व्यवस्था पंचायत नहीं कर पा रही है केवल लापरवाही की वजह से पूरे ग्राम वासियों को परेशान होना पड़ रहा।


फिर हाल ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही से ग्राम पंचायत धूमा के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं!

पीने की पानी की व्यवस्था के लिए कुछ युवा, समाज सेवा करने के उद्देश्य कुछ वार्डों में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं लेकिन जिम्मेदार प्रशासन केवल कागजी घोड़ा दौड़ा कर पानी की व्यवस्था के नाम पर शासन को खानापूर्ति पहुंचा रहे हैं।

 पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत धूमा में पदस्थ सचिव बलराम यादव की लापरवाही के चलते लोग पीने की पानी की व्यवस्था ना होने से परेशान हो रहे पिछले एक दशक से ग्राम पंचायत धूमा में पदस्थ सचिव बलराम यादव ने ग्राम पंचायत धूमा में विकास की क्या व्यवस्था की नहीं मालूम परंतु धूमा के वार्ड नंबर 20 संत नगर में बलराम सचिव के द्वारा अपने पिता के नाम से एक आलीशान मकान जरूर बना लिया गया है अपने पद का दुरुपयोग करते हुए धपारा ग्राम  के निवासी होते हुये धूमा ग्राम पंचायत के सचिव बलराम यादव के द्वारा धूमा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 20 में अपने पिता के नाम से एक आलीशान मकान बनाकर उसे किराए में चला रहे हैं प्रशासनिक अधिकारियों को लापरवाह सचिव बलराम यादव के कार्यकाल की जांच करनी चाहिए निष्पक्षता से की गई जांच में और भी सनसनीखेज मामले सामने आ सकते हैं।

No comments:

Post a Comment