BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Amazon पर बेची जा रही थी यह दवा, दर्ज हुई FIR जानिए पूरा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 3, 2022

Amazon पर बेची जा रही थी यह दवा, दर्ज हुई FIR जानिए पूरा मामला



ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (amazon.in) के ख‍िलाफ फूड एंड ड्रग्‍स एडम‍िन‍िस्‍ट्रेशन (FDA) महाराष्‍ट्र ने एफआईआर दर्ज की है। फूड एंड ड्रग्‍स एडम‍िन‍िस्‍ट्रेशन ने पाया क‍ि कंपनी की तरफ से अबॉर्शन ड्रग (Abortion Drug) को ऑनलाइन बेचा जा रहा था। इसके ब‍िक्री के ल‍िए वेबसाइट क‍िसी प्रकार का प्र‍िसक्र‍िप्‍शन भी नहीं मांग रही थी।

बिना बिल के मिल रही दवा

एफडीए ने अपनी जांच में पाया क‍ि A-Kare ब्रांड की अबॉर्शन (A-Kare brand abortion) से जुड़ी दवा का ऑर्डर अमेजन ने स्‍वीकार कर ल‍िया। इसके ल‍िए ऑर्डर करने वाले से क‍िसी प्रकार का प्र‍िसक्र‍िप्‍शन भी नहीं मांगा गया। कुछ समय बाद द‍िए गए एड्रेस पर ‘A-Kare’ ब्रांड की अबॉर्शन से जुड़ी दवा ड‍िलीवर भी हो गई। हालांक‍ि इसके साथ क‍िसी प्रकार का ब‍िल नहीं द‍िया गया।

सेलर आईडी दूसरे के नाम पर रजिस्टर्ड

ड‍िलीवरी में दर्शाया गया क‍ि संबंध‍ित दवा ओड‍िशा से ड‍िलीवर की गई थी। लेक‍िन जांच में पाया गया क‍ि दवा ओड‍िशा में क‍िसी व‍िक्रेता के यहां से ड‍िलीवर नहीं हुई बल्‍क‍ि सेलर आईडी एक अन्‍य शख्‍स के नाम से रज‍िस्‍टर्ड थी। आपको बता दें इससे पहले भी अमेजन पर त‍िरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। उस समय भी कंपनी के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

No comments:

Post a Comment