BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भ्रष्ट सरपंच रंजीत ठाकुर समेत खैरा पलारी क्षेत्र में माफियाओं का आतंक जारी.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 27, 2022

भ्रष्ट सरपंच रंजीत ठाकुर समेत खैरा पलारी क्षेत्र में माफियाओं का आतंक जारी....



रेवांचल टाइम्स - मिनी पंजाब के नाम से जाने जाने वाला क्षेत्र  खैरा पलारी इन दिनों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों मैं माफियाओं का आतंक जोरों से चाहे वह शराब माफिया हो चाहें एक के 80 बनाने वाले सटोरिया हो  चाहे जुआरी हो चाहे वह अवैध रेत मुरम के कारोबारियों हो भ्रष्टाचार की गढ़ बनाकर खैरा पलारी क्षेत्रों में कर रहे हैं। धड़ल्ले से काम खैरा पलारी क्षेत्र निरंतर भ्रष्टाचार को लेकर एवं माफियाओं को लेकर विशेष रूप से अखबारों एवं शासन प्रशासन की सुर्खियों में है। आए दिन भ्रष्टाचार एवं माफियाओं द्वारा हो रहे कारनामों पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है ।जिसके चलते इनके हौसले बुलंद है। हाल ही में अभी सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। एंव उपर्युक्त वीडियो के आधार पर अखबारों में खबरों का प्रकाशन भी किया गया था ।जिसमें यह बताया गया कि उक्त वीडियो खैरा पलारी के भ्रष्ट सरपंच रणजीत ठाकुर का बताया गया है ।जो पंचायत में सरकारी भवन में जुआ खेलते नजर आ रहे थे। वही जन चर्चा भी है एवं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है। कि भ्रष्ट सरपंच रणजीत ठाकुर बड़े पैमाने में जुआ खेलते हैं एवं खिलाते हे एवं उसकी नाल लेते हैं। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भ्रष्ट सरपंच रणजीत ठाकुर के राजनीतिक दलों से भी विषेश संबंध रखते हैं। वही जन चर्चा है कि माफियाओं का हेड माना जाता है भ्रष्ट सरपंच रणजीत ठाकुर। आपको बता दें कि खैरा पलारी पंचायत के भ्रष्ट सरपंच के ऊपर पंचायत में हुई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को लेकर  कई शिकायतें की गई हैं। कार्यवाही के नाम पर प्रशासन की लापरवाही बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। जिसके चलते खैरा पलारी एवं आसपास के क्षेत्रों में बखूबी अवैध कामों को दिया जा रहा है। अंजाम जिसके चलते जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन शिकायतों के बाद भी कार्यवाही करने से डर रहा है। जिसके चलते खैरा पलारी एवं आसपास के क्षेत्रों में शराब माफिया जुआरी एक के 80 बनाने वाले सटोरिया एवं अवैध रेत मुरम के कारोबार धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध मुरम का कारोबार तो इतनी तेजी से संचालित किया जा रहा है। कि एक दिन मे मुरम वाली रोड का निर्माण पलारी क्षेत्र में हो जाता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि खैरा पलारी एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध कामों का कार्य कितनी जोरो शोरों से संचालित हो रहा है। और इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन भी इनके आगे नतमस्तक है एंव निरंतर नाकामी का परिचय दे रहा है।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment