BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंडा खाने के तुरंत बाद नहीं खानी चाहिए ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 27, 2022

अंडा खाने के तुरंत बाद नहीं खानी चाहिए ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान




रेवांचल टाईम्स:अंडा हमारी डायट का एक मेन पार्ट है. ज्यादातर लोग अंडा या इससे बनी चीजें खाना पसंद करते हैं.उबले हुए अंडे खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं. जो लोग मांसाहारी होते हैं वो अंडे का सेवन अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए करते हैं. अंडे खाने से ना केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है. लेकिन ये बात तो आपको पता ही होगी कि अति की तो हर चीज बुरी होती है. तो अगर आप अंडा बड़े शौक से खाते हैं और स्वाद में खाने की लिमिट भूल जाते हैं तो सेहत बनने की जगह बिगड़ भी सकती है.

इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. आज हम आपको ऐसी ही दो चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्हें अंडे खाने के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए. अंडा खाने के बाद खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपके शरीर पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है. अंडे के साथ खट्टी चीजें खाने से पेट से जुड़ी हुईं समस्याएं हो सकती है. साथ ही अंडे के साथ खट्टी चीजें खाने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी होने की संभावना बनी रहती हैं. इसीलिए अंडे के साथ खट्टी चीजों का गलती से भी सेवन नहीं करना चाहिए.

अक्सर ऐसा होता है कि जो लोग अंडा खाना पसंद करते हैं, वो अंडे के साथ उसके ऊपर नींबू निचोड़ लेते हैं, जिससे उसका टेस्ट अच्छा लगने लग जाए, लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से कारण रक्त वाहिनियों को नुकसान पहुंच सकता है और जिससे दिल का दौरा भी पड़ने का खतरा भी रह सकता है.

वहीं ये भी ध्यान रखें कि कभी अंडे खाने के बाद केले का सेवन ना करें. इससे पेट से जुड़ी बहुत सी समस्याएं हो जाती है. जैसे की कब्ज बनना, गैस बनना और आंतो से सम्बंधित परेशानी भी. इसलिए अंजे के बाद केले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

No comments:

Post a Comment