BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बहुजन समाज पार्टी जिला मंडला मध्यप्रदेश विधानसभा ईकाई बिछिया के तत्वाधान में सौपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 11, 2022

बहुजन समाज पार्टी जिला मंडला मध्यप्रदेश विधानसभा ईकाई बिछिया के तत्वाधान में सौपा ज्ञापन...



रेवांचल टाईम्स - दिनांक 9/05/2022 दिन सोमवार को तहसील कार्यालय बिछिया में तहसीलदार के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम शासन व प्रशासन की एवं नगर परिषद भुआ बिछिया की

 गलत व दमनकारी जनविरोधी नीतियों  के विरोध में ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिस में मुख्य मांगे इस प्रकार हैं ।

1 बिछिया में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा नगर परिषद चुनाव 2017 के प्रचार प्रसार के दौरान भुआ बिछिया के विनोद रंग मंच से घोषणा की थी कि मैं इस क्षेत्र के लोगों को एक्सीडेंट से नहीं मरने दूंगा और भुआ बिछिया में बाईपास बनवा कर रहूंगा बहुजन समाज पार्टी का माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि अपनी कही हुई बात को याद करें 5 साल बीतने जा रहे हैं इन 5 सालों में आदिवासी बहुल इलाकों के हजारों लोग एक्सीडेंट की चपेट में आकर मौत के घाट उतार चुके हैं अतः बहुजन समाज पार्टी आपको याद दिलाते हुएं मांग करती है कि बिछिया NH 30 में यथाशीघ्र बाईपास निर्माण का कार्य शुरू करवाए 

2 जलकर में बहुत ज्यादा वृद्धि किए जाने के विरोध हैं

 नगरपरिषद बिछिया ₹100 प्रतिमाह जल टैक्स लेती थी लेकिन बढ़ती हुई गर्मी बढ़ती हुई महंगाई के दौर में अचानक से नगर परिषद भुआ बिछिया ₹100 की जगह  ₹250 टैक्स प्रतिमाह करने जा रही हैं जो कि जनविरोधी है जनता के हित में नहीं है बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई बिछिया की मांग है कि इसे तत्काल हटाकर ₹100 ही टैक्स लिया 

3 नगर परिषद भुआ बिछिया में जल संकट गहराता जा रहा है 8 दिन में 4 दिन ही पानी लोगो को मिल पाता है बहुजन समाज पार्टी मांग करती है कि प्रतिदिन लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल प्रदाय किया जाए एवं भविष्य के लिए प्लानिंग तैयार कर बिछिया को जल संकट से मुक्त किया जाए

4 नगर परिषद भुआ बिछिया के हाईवे से बने गांधीगेट एवं बस स्टैंड में आवारा पशुओं का जमावड़ा निरंतर देखा जाता है जिससे राहगीरों की एवं बस स्टैंड में फल फ्रूट वा अन्य दुकानदारों एवं आने जाने वाले यात्रियों के चोटिल होने की संभावना ज्यादा है उनकी जान-माल को खतरा बना रहता है नगरपरिषद बिछिया के लगभग हर वार्ड में आवारा पशुओं का आतंक है सप्ताहिक बाजार शुक्रवार के दिन लगता है जिसमें हजारों की संख्या में व्यापारी एवं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार हाट करते हैं वहां पर भी आवारा पशुओं का जमावड़ा सैकड़ों की संख्या में रहता है जिससे लोग आए दिन चोटिल होते हैं विगत दिनों एक आवारा बैल ने एक सब्जी बेचने वाली महिला को मार दिया जिससे वह घायल हो गई और उसे आर्थिक वा शारीरिक क्षति पहुंची बहुजन समाज पार्टी मांग करती है कि इन आवारा पशुओं को इनकी उचित व्यवस्था कर इनके मालिकों पर कठोर कार्रवाई करें जो पशु बिना मालिक के हैं उन्हें गौशाला भेजकर नगर को आवारा पशुओं से मुक्त मुख्य कराएं और जनता को राहत प्रदान करें 

      5 भुआ बिछिया नगर परिषद में एक ही नंदी है जिस पर बांध बना हुआ है उस नदी की स्थिति गंदे नाले के समान हो गई है शहर की गंदगी वहीं पर मिला दी जाती है नदियों को स्वच्छ एवं नहाने धोने के जितने भी स्रोत है जैसे तलाब एनीकट है उनकी साफ-सफाई एवं उन्हें स्वच्छ वा सुरक्षा रखने हेतु बहुजन समाज पार्टी मांग करती है की इस ओर विशेष ध्यान देकर सफाई अभियान चलाकर जल स्रोतों को  स्वच्छ कराएं नदियों का संरक्षण करें एवं भुआ एनीकट मुक्तिधाम एनीकट,तालाब खेरमाई  बिछिया में नहर के पास लोगों के नहाने धोने के स्रोत है वहां महिलाओं के कपड़ा बदलने हेतु सेट बनाए जाने की मांग बहुजन समाज पार्टी करती है ।

6 तहसील कार्यालय एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में पीने के पानी की व्यवस्था हाट बाजार जहां  प्रत्येक शुक्रवार दसों हजार से ज्यादा महिलाएं पुरुष बच्चे साग सब्जी तरकारी एवं अन्य उपयोगी सामान खरीदने उपस्थित होते हैं वहां पर ना ही शौचालय की व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था की गई है बहुजन समाज पार्टी की मांग है की तहसील कार्यालय बिछिया हाट बाजार स्थल गांधी चौक बिछिया एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी एवं शौचालय की व्यवस्था की जाए


ज्ञापन में उपस्थित रहे उत्तम जाटव जिला प्रभारी मंडला सुंदर कुम्हारे विधानसभा प्रभारी बिछिया जगन्नाथ नंदा विधानसभा प्रभारी बिछिया सोहन जाटव विधानसभा अध्यक्ष बिछिया शिवनाथ हुई के विधानसभा उपाध्यक्ष बिछिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment