BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्मी के मौसम में दही का करें कुछ इस तरह सेवन, शरीर को होंगे कई फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 11, 2022

गर्मी के मौसम में दही का करें कुछ इस तरह सेवन, शरीर को होंगे कई फायदे




रेवांचल टाईम्स:वैसे तो सभी जानते हैं कि दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मी के मौसम में अन्य पदार्थों की अपेक्षा दही का सेवन आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होगा। क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन और कई प्रकार के मिनरल्स होते हैं। जो कई बीमारियों से भी शरीर को बचाते हैं।
आपको बता दें कि दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। जो शरीर के अनचाहे बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायता करते हैं। दही का सेवन भी सही तरीके से किया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
रोज सुबह खाली पेट दही के साथ किशमिश मिलाकर खाएं। बताया जाता है कि इस मिश्रण को करीब 32 बार चम्मच से मिलाकर खाना है। इससे आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। इस मिश्रण को खाने से यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन से भी लड़ने में मदद मिलती है।
दही के साथ भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से आपकी भूख बढ़ती है और यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।

दही में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाने से हमारा मेटाबोलिज्म बेहतर रहता है। भूख भी देर से लगती है और शरीर को सही तापमान बनाए रखने में मदद करता है।
दही और गुड़ खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, और एनीमिया की कमी से छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से गुड़ खाने से सांस संबंधी बीमारियां भी दूर होती है। गुड़ खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है और ब्लड प्यूरीफायर भी होता है।

No comments:

Post a Comment