BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक्सिडेंट की एफआईआर दर्ज करने के लिए ASI ने मांगे ...1000 रुपए, 200 रुपए में हुई डील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 29, 2022

एक्सिडेंट की एफआईआर दर्ज करने के लिए ASI ने मांगे ...1000 रुपए, 200 रुपए में हुई डील



रेवांचल टाइम्स: रायसेन जिले के बाड़ी थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखने के लिए पैसे मांगने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एएसआई राव विश्वनाथ ठाकुर ने रिपोर्ट लिखने के लिए एक हजार रुपए मांगे और बाद में वह 200 रुपए में रिपोर्ट लिखने के लिए तैयार हो जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विकास कुमार शहवाल ने एएसआई ठाकुर को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


जानकारी के मुताबिक, बरेली निवासी मधुर राय 27 मई को अपने एक अन्य साथी के साथ भोपाल से बरेली आ रहे थे। रात में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना रात में ही बाड़ी थाने में दे दी गई थी। इस दौरान मधुर राय को गंभीर चोट आने पर बरेली सिविल अस्पताल में डॉक्टर हेमंत यादव के द्वारा चेकअप किया गया। इसके बाद घटना की रिपोर्ट बाड़ी थाने में दर्ज कराने को लेकर मधुर राय के छोटे भाई श्रवण राय एवं देव किरार 28 मई को दोपहर 2:00 बजे बाड़ी थाने पहुंचे तो उनसे रिपोर्ट लिखने के नाम पर एक हजार रुपए की मांग की गई। लेकिन 200 रुपए देने पर वह रिपोर्ट लिखने के लिए तैयार हो गया।


मौके पर इस लेनदेन का उन्होंने वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विकास कुमार सहवाल ने एएसआई राव विश्वनाथ ठाकुर को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी सहवाल ने बताया कि उक्त एएसआई की जांच कराने के बाद उसे निलंबित करने की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment